नेपानगर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने भरा अपना नामांकन और साथ ही गेंदु बाई चौहान का बी फार्म आज रिटर्निंगऑफिसर को दे दिया गया है।

संवाददाता-मुकेश पटेल
लोकेशन-नेपानगर
Date-27/10/2023

नेपानगर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने भरा अपना नामांकन

सैकड़ों की संख्या मे डी जे की धुन पर पहुचे कार्यकर्ता रैली में
 प्रत्याशी का भी फॉर्म भी किया रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा

नेपानगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेपानगर विधानसभा की उम्मीदवार गेंदु बाई चौहान ने अपना नामांकन जमा किया। 27 अक्टूबर सुबह 11 बजे के करीब नगर के स्थानीय अम्बेडकर चौराहे से नामांकन रैली की शुरुवात की। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने डॉ बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी नामांकन रैली का शंखनाद किया। नामांकन रैली मातापुर बाजार होते हुए रेलवे ओवर ब्रिज,  नेपा मिल गेट, सात नंबर गेट, शिवाजी चौराहा, बुधवारा बाजार, शिवाजी नगर, महात्मा गाँधी चौराहा,  मनोज टाकीज, होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। नामांकन रैली में कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

नगर की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर नामांकन भरा 

 कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु भाई चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ नामांकन रैली निकाली। डीजे के धुन और गाड़ियों की लंबी कतार में कांग्रेस प्रत्याशी लोगों का अभिवादन करते हुए लाव लश्कर के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची। नामांकन रैली में कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने सबसे पहले डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नामांकन फार्म जमा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी का बी फॉर्म भी किया जमा

 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नेपानगर विधानसभा कि कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान का बी फार्म भी जमा कर दिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान का भी फॉर्म भी आज रिटर्निंग ऑफिस कोदे दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नेपानगर नगर पालिका कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मामले में हुई सजा।

बीती रात भैंस के बच्चे का हुआ शिकार।