केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़ित की रोकथाम पर एक कार्यशाला आयोजित कि गई।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में 'कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम' पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
 कार्यशाला में अपने प्रस्तावना उद्बोधन में आईटी विभाग की सहायक अधिकारी आभा महतो द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से संबंधित हेल्पलाइन नंबर सहित उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुएं बताया कि यदि वास्तव में किसी महिला कर्मचारी के साथ लैंगिक दुर्व्यवहार होता है तो उसे बेझिझक आगे आकर इसकी शिकायत करनी चाहिए। मुख्य वक्ता अधिवक्ता काजोल बुग्गीवाला ने यौन उत्पीडन पर विस्तृत वैधानिक जानकारी देते हुए बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न न केवल परेशान महिला कर्मी को मानसिक और शारीरिक क्षति होती है; बल्कि भय और भेदभावपूर्ण कार्य वातावरण बन जाने के कारण कार्यस्थल पर अवसरों को भी गंभीर रूप से कम कर देता है। सत्र में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुनने और संबोधित करने और लिंग संबंधी मुद्दों और आंतरिक शिकायत समिति के कामकाज के बारे में जागरूकता फैलाने से संबंधित पहलुओं को शामिल किया गया। यौन उत्पीड़न के विभिन्न रूपों मौखिक, शारीरिक, दृश्य के बारे में चर्चा करते हुए, काजोल बुग्गीवाला ने कहा कि चुप्पी का मतलब हमेशा यह नहीं है कि कोई भी कृत्य स्वागत योग्य है; और किसी व्यवहार को प्रोत्साहित करने का मतलब यह नहीं है कि किसी भी प्रकार के व्यवहार का स्वागत है। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कितनी महिलाएं प्रतिशोध के डर, सामाजिक कलंक, सबूत की कमी, प्रतिष्ठा खोने के डर, कम आत्मविश्वास, नौकरी छूटने के डर या जागरूकता की कमी के कारण शिकायत या रिपोर्ट नहीं करती हैं। हर संगठन में आंतरिक समिति के महत्व को समझाते हुए, उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के बारे में बात की और आंतरिक समिति के लिए समयसीमा और पिट स्टॉप और आंतरिक समिति कैसे काम करती है, इस पर भी चर्चा की साथ ही  तीन प्रमुख कानूनों, भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के बारे में चर्चा की। उन्होंने उपयुक्त उदाहरण भी दिए और कार्यस्थल उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के बीच अंतर और पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यशाला में डॉक्टर राजश्री मोरे, पद्मजा अलेगु, सौम्या शोत्रीय, सुषमा गौर, लक्ष्मी सेन, नोहशीन खान, रीतिका भमोरे, मीना श्रीवास्तव, शिवांगी सिंह, छाया महाजन, आंचल पाल, सरिता पाटिल, अंजली अहिरवार, चेतना पाटिल, नैना श्रीमाली, सुहाना खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ अधिकारी वाणिज्य विभाग संगीता लाल ने किया तथा आभार संपदा विभाग की निशा प्रजापति ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

नेपानगर नगर पालिका कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मामले में हुई सजा।

नेपानगर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने भरा अपना नामांकन और साथ ही गेंदु बाई चौहान का बी फार्म आज रिटर्निंगऑफिसर को दे दिया गया है।

बीती रात भैंस के बच्चे का हुआ शिकार।