बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" भारत सरकार का एक व्यक्तिगत अभियान है जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित कर कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करना है।

"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" भारत सरकार का एक व्यक्तिगत अभियान है जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित कर कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करना है। 
इसी तारतम्य में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में सीएमडी कमोडोर सौरभ देब के मार्गदर्शन में मिल कर्मचारियों और अधिकारियों को भी समय समय पर इस अभियान में यथासंभव अपनी भूमिका निभाने हेतु आव्हान किया जा रहा है।  इस अभियान की प्रासंगिकता से प्रेरित होकर मंगलवार को मिल की महिला कर्मियों द्वारा लिंग परीक्षण व कन्या भ्रूण हत्या को रोकते हुए समान लिंगानुपात की दिशा में जनजागृति के उद्देश से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित रंगोली बनाकर देश के इस संवदेनशील विषय को रेखांकित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर सुषमा गौर, सौम्या श्रोत्रिय , माधुरी धामनदेकर, सपना दुबे, अदिति कलोसिया, मीना श्रीवास्तव, आंचल पाल, सुहाना खान, छाया महाजन, चेतना पाटिल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नेपानगर नगर पालिका कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मामले में हुई सजा।

नेपानगर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने भरा अपना नामांकन और साथ ही गेंदु बाई चौहान का बी फार्म आज रिटर्निंगऑफिसर को दे दिया गया है।

बीती रात भैंस के बच्चे का हुआ शिकार।