सामूहिक विवाह समारोह में 250 जोड़े़ं नव दांपत्य जीवन में बंधे



 सामूहिक विवाह समारोह में 250 जोड़े़ं नव दांपत्य जीवन में बंधे

बुरहानपुर/24 फरवरी, 2024/-मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत जनपद पंचायत खकनार के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जोड़े नव दांपत्य जीवन में बंधे। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आज खकनार में 245 विवाह एवं 5 जोड़ों का निकाह हो रहा है। उन्होंने सभी जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है।  

नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को अपने संबोधन से लाभान्वित किया। यह हर्ष की बात है कि आज एक ही पांडाल में 250 जोड़ें अपने नये जीवन की शुरूआत कर रहे है। उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनायें भी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमति वंदना कैथल, सामजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उपसंचालक श्री दुर्गेश दुबे सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिकगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शासन से प्राप्त निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम बुरहानपुर में 25 फरवरी, 2024 को विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नेपानगर नगर पालिका कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मामले में हुई सजा।

नेपानगर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदु बाई चौहान ने भरा अपना नामांकन और साथ ही गेंदु बाई चौहान का बी फार्म आज रिटर्निंगऑफिसर को दे दिया गया है।

बीती रात भैंस के बच्चे का हुआ शिकार।